कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज रामलीला मैदान में-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली —   कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने जा रही है। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। इस रैली में हिस्सा लेने के लिये देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंँच चुके हैं। इस रैली में कांग्रेस नागरिक संशोधन कानून , छत्तीसगढ़ के किसानों से धान खरीदी सहित कई मुद्दा भी उठायेगी। इस रैली को कांग्रेस कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हुये हैं। गौरतलब है कि यह रैली पहले 30 नवंबर को होनेवाली थी लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर आज तय किया गया।

Ravi sharma

Learn More →