कल राजधानी में होगी भाजपा की बैठक, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल 22 दिसंबर को दोपहर 01:00 बजे नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक रखी गयी है। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय  सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व पंचायत चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

Ravi sharma

Learn More →