कर्नाटक में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बैंगलोर — कर्नाटक में 17 विधायकों को अयोग्य करार देने से रिक्तियों की पूर्ति हेतु 15 विधानसभा सीटों की उपचुनाव हेतु कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसके परिणाम 09 दिसंबर को आयेंगे। ये उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बी०एस० येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेगा। इस सरकार को कम से कम 06 सीटों पर जीत बहुत जरूरी है। इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। पन्द्रह सीटों पर कुल 165 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 126 निर्दलीय और केवल 09 महिला प्रत्याशी हैं।
कांग्रेस और जदएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद 225 सदस्यीय विधानसभा की मौजूदा संख्या 208 में है। वर्तमान में भाजपा के विधायकों की संख्या 105 है। इसमें एक निर्दलीय भी है। कांग्रेस के 66 और जदएस के 34 विधायक हैं। इसके अलावा बसपा का एक, एक नामित और एक विधानसभा अध्यक्ष हैं। पंद्रह सीटों पर आज होनेवाले उपचुनाव में 12 सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर जद एस ने कब्जा जमाया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस ने जहाँ सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा किया है वहीं जद एस ने 12 सीटों पर ही अपना उम्मीद्वार बनाया था। यानि बारह सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा। कांग्रेस और जद एस ने संकेत दिये हैं कि इस उपचुनाव में भाजपा को पर्याप्त सीट नही मिलने की स्थिति में दोनों दल मिलकर सरकार बना सकते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष की संख्या एक समान होने पर विधानसभा अध्यक्ष वोट कर सकते हैं। आज चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने स्कूलों , कालेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया था। पहले कर्नाटक में ये चुनाव 21 अक्टूबर को होना था लेकिन चुनाव आयोग ने इस पाँच दिसंबर के लिये टाल दिया था। हालाकि समाचार लिखे जाने तक चुनाव आयोग द्वारा मतदान का प्रतिशत नही बताया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मतदान का प्रतिशत लगभग 47% रहा।

21 हजार मतदान अधिकारी और 19 हजार सुरक्षाकर्मी कराये मतदान

जानकारी के मुताबिक 15 विधानसभा क्षेत्र में 38 लाख से ज्यादा मतदाता हैं, जिसमें 19.25 लाख पुरुष और 18.52 लाख महिलाएं हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्रों के 884 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों सहित 4185 मतदाता केंद्रों पर मतदान हुआ। इन मतदान केंद्रों पर पूरे दिन के मतदान के लिये कुल 8,326 बैलेट यूनिट्स, 8,186 कंट्रोलिंग यूनिट्स और 7,876 वीवीपीएटी मौजूद रहे। सुरक्षा की बात करें तो इन 15 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिये 21,000 मतदान अधिकारी और करीब 19,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय बल भी शामिल थे।

इन सीटों पर आज हुआ उपचुनाव

अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर सीटों पर आज उपचुनाव हुआ वहीं मास्की और आर०आर०नगर सीट पर चुनाव नही कराया जा रहा है।

Ravi sharma

Learn More →