ईश्वर कृपा से बनता है मंदिर-पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

सप्तदेव मंदिर के देवताओं ने किया नगर भ्रमण
➖➖➖➖➖➖➖➖➖


ईश्वर कृपा से बनता है मंदिर: नारायण प्रसाद
➖➖➖➖➖➖➖➖➖


अच्छे कर्म करते रहिए, अच्छे फल जरूर मिलेंगेः पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद
➖➖➖➖➖➖➖➖➖


रघुनाथगंज सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत आज सत्य देव मंदिर के सातों देवताओं ने भगवान सूर्य के नेतृत्व में नगर भ्रमण किया। सूर्य मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान गणेश, बजरंगबली, राम,लक्ष्मणसीता, राधे-कृष्ण, दुर्गा माता और भगवान शिव सपरिवार नगर भ्रमण में शामिल हुए।

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद भी रघुनाथगंज मंदिर के सप्तदेवों के नगर भ्रमण में शामिल हुए। उनके साथ विनय विभूति, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, रघुनाथ मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र भगत, शिवांगी मोना, मीना देवी, नीलम देवी, अनुज कुमार, उदय प्रसाद, मंटू कुमार, दीनानाथ प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने मंदिर के देवताओं के साथ नगर का भ्रमण किया।


रघुनाथगंज मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि ईश्वर की जब बड़ी कृपा होती है तभी वह किसी ग्राम या शहर में विराजमान होते हैं। रघुनाथगंज और शकूराबाद के सारे निवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सुबह-शाम पूजा पाठ करने से हमें मन की शांति मिलती है और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा कर्म करते रहना चाहिए।

हम जितना अच्छा कर्म करते हैं भगवान हमारे उतने ही समीप चले आते हैं। प्रभु की सेवा के साथ-साथ समय माता-पिता की सेवा भी करनी चाहिए और माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं। हम राम की पूजा करते हैं। कृष्ण हमारे देव हैं हम कृष्ण की पूजा करते हैं। भगवान सूर्य साक्षात देव है। हम बिहार वाले सुबह-शाम भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। उनकी कृपा से ही धरती रोशन है। उनकी कृपा से हम सब का अस्तित्व हैं।

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि रघुनाथगंज में इतना भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है कि उसे देखने के लिए वह पश्चिम चंपारण से चलकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सभी लोग अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और समय-समय पर मंदिर जाकर प्रभु की आराधना जरूर करें। साथ में हैं जो लोग धर्म-कर्म और पूजा-पाठ के काम में लगे रहते हैं, उनका सहयोग भी हमें करना चाहिए। इससे पहले रघुनाथगंज सूर्य मंदिर समिति की ओर से अजय कुमार ने पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। दिलीप कुमार ने उन्हें मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Ravi sharma

Learn More →