अमोरा उपकेन्द्र में आज से हुआ धान खरीदी का शुभारंभ,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-जाँजगीर चाँपा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आनेवाले सेवा सहकारी समिति महंत के उपकेन्द्र अमोरा में आज से धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिसने मुख्य रूप से संस्था प्रबंधक रविशंकर राठौर , धान खरीदी प्रभारी लेखराम कश्यप , फड़ प्रभारी राघवेंद्र सिंह , ऑपरेटर कामिनी सिंह , ग्राम के सरपंच रामकिशन कश्यप , जनपद सदस्य पुनीराम कश्यप , सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भरत कश्यप , सहयोगी अवधेश सिंह , भूपेंद्र यादव रामगोपाल यादव , रवि कश्यप , रामकुमार मरावी , रविशंकर साहू , साधराम यादव , शेषनाथ तिवारी सहित किसान बंधु एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। शुभारंभ के साथ ही धान खरीदी उपकेंद्र में आज 890 क्विंटल धान खरीदी हुआ। गांँव में धान खरीदी केंद्र खुलने से ग्रामवासियों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है कि अब उन्हें धान बेचने दूर जाना नहीं पड़ेगा।

Ravi sharma

Learn More →