अनैतिक देह व्यापार कराने वाले दम्पत्ति हुये गिरफ्तार,बिलासपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर — महिलाओं को पैसा का प्रलोभन और समाज में बदनाम करने के दबाव में शहर में देह व्यापार का गोरख धंधा करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पति पत्नी युवतियों और महिलाओं से जोर जबरदस्ती से देह व्यापार करवाते थे। मामले में पुलिस गोरखधंधा करवाने वाले दोनों दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने एक पीड़िता प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपत्ति मजबूर और बेसहारा लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार करवाते थे। कई महिलाओं में से एक प्रताड़ित महिला ने आरोपी दम्पत्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर महिला आरोपी को बिलासपुर और पुरुष आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Ravi sharma

Learn More →