अजब-गजब,डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल-आपरेशन करके निकाला गया-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

अहमदनगर — पोला त्यौहार के समय पूजा की थाली में मिठाई के साथ मंगलसूत्र रखना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। पलक झपकते ही बैल मिठाई के साथ मंगलसूत्र भी निगल गया। अंत में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मंगलसूत्र को बाहर निकाला अभी बैल पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उनकी देखभाल की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक गांव में एक किसान ने पोला के दिन अपने बैल को पूरे गांव में घुमाया और घर पर उसकी पूजा की। पूजा के समय थाली में किसान की पत्नी ने सोने का मंगलसूत्र रख दिया और इसी दौरान बिजली चली गई। बिजली जाते ही जैसे किसान की पत्नी अंदर मोमबत्ती लेने गई इतने में बैल मिठाई के साथ ही सोने का मंगलसूत्र ही निगल गया। गांव वालों की सलाह पर करीब आठ दिन किसान ने बैल के गोबर में मंगलसूत्र खोजा लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला। अंत में किसान बैल को लेकर डॉक्टर के पास गया जांच में पता चला कि मंगलसूत्र बैल के रेटिकुलम में फंँसा हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने बैल का ऑपरेशन किया और मंगलसूत्र निकाला। बैल की हालत स्थिर है उसको टांके लगाये गये हैं और उसकी देखभाल की जा रही है।

Ravi sharma

Learn More →