अखिल ब्राहमण विकास प्रतिष्ठान का प्रथम सम्मेलन संपन्न,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- जाँजगीर चाँपा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के महिला संगठन का प्रथम ब्राह्मण सम्मेलन आज कोसा , काँसा एवं कंचन की नगरी एवं माँ समलेश्वरी की धरती चांँपा के समलेश्वरी मंदिर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुये प्रदेशाध्यक्ष चांँदनी शुक्ला ने संगठन का उद्देश्य बताते हुये कहा कि ब्राह्मण समाज में मौजूद प्रतिभाओं को सामने लाने एवं उन्हें सम्मान दिलाने के साथ-साथ हर क्षेत्र में मदद करने और समाज में प्रचलित विभिन्न प्रकार के बुराईयों को जड़ से समाप्त करने के लिये हमारा संगठन संकल्पित है। वहीं संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कल्याणी शर्मा ने कहा कि संगठन के सदस्यों की नियुक्ति के साथ-साथ संगठन के कार्यों को भी आगे बढ़ाना अनिवार्य है और इसमें आप सभी पदाधिकारियों से समुचित सहयोग अपेक्षित है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष चाँदनी शुक्ला , प्रदेश प्रभारी कल्याणी शर्मा , प्रदेश संयोजक वर्षा पाठक , प्रदेश संचालक शारदा चौबे , प्रदेश उपाध्यक्ष लता चतुर्वेदी , प्रदेश महासचिव गीतांजली शुक्ला सहित महिला संगठन के सदस्य रत्ना पाठक , मेघा पाठक , करूणा दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे और सभी ने सर्वसम्मति से संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Ravi sharma

Learn More →