NASA सहित विश्व के कई एजेंसी ने ISRO को सराहा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के चंद्रयान-2 मिशन की अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सराहा है. नासा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”अंतरिक्ष में शोध करना मुश्किल काम है हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसरो के चंद्रयान-2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौरमंडल पर मिलकर काम करने के अवसर के लिये तत्पर हैं।


यूनाइटेड अरब अमीरात की स्पेस एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, ”चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम, जिसे चंद्रमा पर उतरना था, उससे संपर्क टूटने के बाद हम इसरो को अपने पूरे सहयोग का आश्वासन देते हैं। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक रणनीतिक खिलाड़ी साबित हुआ।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने ट्विटर के जरिये लिखा- ”विक्रम लैंडर, चंद्रमा पर अपने मिशन को साकार करने के लिये कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। इसरो हम आपकी टीम के प्रयासों और अंतरिक्ष में यात्रा जारी रखने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं।

Ravi sharma

Learn More →