Breaking..पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी नही रहे-करनाल-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

करनाल –करनाल लोकसभा से दो बार सांसद एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे ईश्वर दयाल स्वामी (आईडी स्वामी) का आज फरीदाबाद के मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट में निधन हो गया। उनको आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से परिवार सहित राज्य में शोक की लहर व्याप्त है। बीते सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी (82) का भी निधन हुआ था।
गौरतलब है कि आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से 1996 और 1999 में दो बार सांसद चुने गये थे। और वे 1999 में वाजपेयी सरकार में राज्य मंत्री बने। स्वामी के एक पुत्र राजेन्द्र स्वामी सहित तीन बेटियांँ सागिरा स्वामी, शगुफ्ता शर्मा और सोफिया शारदा हैं। आईडी स्वामी के बड़े पुत्र और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे सूर्य स्वामी का पहले निधन हो चुका है।

Ravi sharma

Learn More →