सोरेन ने सोनिया और राहुल गांधी को दिया शपथग्रहण में पहुँचने का निमंत्रण-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — झारखण्ड राज्य के भावी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं कांग्रेस के युवा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें 29 दिसम्बर को अपराह्न 01:00 बजे राँची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया।साथ ही झारखण्ड में हेमंत सोरेन के अगुवाई में बन रही महागठबंधन सरकार में विधानसभा मंत्रिमंडल में विस्तार से चर्चा हुई। दिल्ली में इस मुलाकात के बाद किसे किसे मंत्रालय में जगह दी गयी है इस पर भी मुहर लगने का अंदेशा है।
हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर एक बजे रांची के मोरहाबादी के मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का यह दूसरा कार्यकाल होगा।महागठबंधन सरकार में झामुमो से — स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, दीपक बिरुआ और मिथिलेश ठाकुर।कांग्रेस से —  डॉ रामेश्वर उरांव या आलमगीर आलम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बन्ना गुप्ता, ममता देवी या दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी। और राजद से — सत्यानंद भोक्ता के मंत्री बनने की चर्चा है।

Ravi sharma

Learn More →