सोरेन कल लेंगे शपथग्रहण’दिग्गजों का होगा जमावड़ा-रांची

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राँची — झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कल हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि यह शपथग्रहण पहले 27 दिसंबर को होना था। कल होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में 06 मुख्यमंत्री और 05 पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े चेहरे भी शामिल होंगे।

06 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी. इनके अलावा कांग्रेस से ही पी चिदंबरम, अहमद पटेल, आरपीएन सिंह और के०सी० वेणुगोपाल के साथ ही कांग्रेस शासित तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शपथ ग्रहण में शामिल हो रहे हैं।

Ravi sharma

Learn More →