सत्ता में आने पर देशद्रोह का कानून बनेगा और सख्त-राजनाथ सिंह

वैशाली-(महनार)-पुनः सत्ता में आने पर देशद्रोह के कानून को और सख्त करेंगे। यह कानून इतना मजबूत होगा कि देशद्रोह करने बालों देश के खिलाफ काम करने वालों की रूह कांप जाएगी। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने महनार में एनडीए के उम्मीदवार पशुपति कुमार पारस के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कोंग्रेस देशद्रोह के कानून को खत्म करने की बात करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत कमजोर भारत नही है।अब हम जबाब देना जानते है।पुलवामा की घटना के बाद देश की वायु सेना ने करवाई करते हुय पाकिस्तान की धरती पर आतंकियों का सफाया किया।उन्होंने कोंग्रेस पर हमला बोलते हुय कहा कि यदि 30 वर्ष पूर्ब नेक्स्ट जेनरेशन हवाई जहाज खरीदा होता तो वायु सेना को पाकिस्तान जाने की जरूरत नही पड़ती। देश से ही पाक के आतंकी ठिकानों पर हमला किया जा सकता था।उन्होंने कहा कि राफेल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।राजनाथ सिंह ने कहा कि “चौकीदार प्योर है।दुबारा पीएम बनना श्योर है।सारी समस्याओं का यही क्योर है।चारों तरफ यही शोर है,मोदी वन्स मोर है।”राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के पीएम पर झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।कहा कि कोंग्रेस अध्यक्ष पीएम के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग रहें हैं।उन्होंने कहा कि देश का पीएम और राष्ट्रपति केवल एक पद नही संवैधानिक संस्था है।इसकी गरिमा न गिरे इसकी चिंता हम सबको करना चाहिये।लेकिन कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही गरिमा गिराने में लगे है।उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र कमजोर होता है।लोकतंत्र कमजोर होने से देश कमजोर होगा और देश कमजोर होगा तो देश टूटेगा।कहा कि व्यक्ति को अपनी मर्यादा का पालन करना चाहिये।जब सभा मे उपस्थित नौजवान राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे तो उनको रोकते हुय उन्होंने कहा की आप नौजवानों की को चाहे कुछ भी हो जाय अपनी मर्यादा नही भूलें। पाक में वायु सेना की कार्रवाई के बाद राजनीतिक दलों द्वारा सवाल उठाने पर कहा कि सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना यह राजनीति ठीक नही है। उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब ऐसी समाज व्यवस्था है जो सन्मार्ग की ओर ले जाए।उन्होंने कहा कि वायु सेना की कार्रवाई में पाक के आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई में एक दो नही कई आतंकी मारा गया। आगे कहा कि मै केवल इतना कहूंगा कि इतनी बड़ी कार्रवाई आज तक कभी नही हुआ है। उन्होने कहा कि इसके वावजूद भी विपक्ष ने मोदी जी की प्रशंसा नही की जबकि 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने पर हमारे नेता अटल बिहारी बाजपेयी ने संसद में इंदिरा गांधी की तारीफ की थी।उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यो और जनहित में किये गए कार्यो को याद दिलाते हुए कहा कि 1951 से लेकर आज तक सभी चुनावो में महंगाई मुद्दा रहा है लेकिन केवल 2004 में अटल जी के समय और 2019 में मोदी सरकार के समय महंगाई कोई मुद्दा नही है। कहा कि परोशी देश पाकिस्तान महंगाई से त्रस्त है।हमारी दोनों सरकारों ने आर्थिक प्रबंधन को दुरुस्त कर और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर इस मुकाम को पाया है।उन्होंने कहा कि बाधा बॉर्डर पर ही महंगाई को रोक दिया गया है।कहा कि चार वर्षों के कार्यकाल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था है।आईएमएफ ने भी इसको स्वीकार किया है।देश की अर्थ व्यवस्था 2014 में नौवें नम्बर थी। आज भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था है।उन्होंने दावा किया कि कुछ ही महीनों में हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था होगा और2030 तक भारत रूस,अमेरिका एवं चीन में से किसी एक को पीछे कर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बाला देश बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कार्यशैली भिन्न है। पहले की सरकारों ने केवल 25 लाख घर बनाबाये।व र्तमान सरकार ने 2014 से 2018 तक पूरे देश मे एक करोड़ तीस लाख आवास का निर्माण किया है। 2022 तक प्रत्येक गरीब को घर,गैस कनेक्सन दे देंगे।पहले की सरकारों ने पूरे कार्यकाल 65 वर्ष में 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिया गया।लेकिन हमारी सरकार ने चार वर्ष में 14 करोड़ गैस कनेक्शन दे दिया। पहले रोजाना 5से 10 किलोमीटर हाइवे प्रतिदिन बनता था।आज 30 से 32 किलोमीटर हाइवे प्रतिदिन बन रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी थिंक टैंक ने भी माना है कि साढ़े तीन वर्ष में साढ़े सात करोड़ लोग गम्भीर गरीबी की संकट से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से अपने को मजबूत कर रहा है। यह हम किसी को डराने के लिए नही बल्कि अपनी आत्म रक्षा के लिए देश कोई मजबूत कर रहें हैं। आज सीमा पर गोली की गिनती नही की जाती। सैनिकों को आदेश दिया गया है पहले गोली नही चलानी है। यदि उधर से एक भी गोली चले तो फिर गोली की गिनती नही करनी है। उन्होंने दावा किया की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नही है। कार्यक्रम में डाॅ अच्युतानंद ने सर्वप्रथम स्मृति चिन्ह एवं स्वागत भाषण से गृहमंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया वहीं ई रविन्द्र सिंह ने राजनाथ सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, सतीश कुमार व महेंद्र बैठा, जिला पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता मणीन्द्र नाथ सिंह, लोजपा जिला उपाध्यक्ष टुनटुन सिंह ,भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता आदि ने भी सम्बोधित किया।

टीम रिपोर्ट-

Ravi sharma

Learn More →