सचिवालय में दिवस अधिकारी और लिंक अधिकारी नियुक्त-देहरादून

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————-
देहरादून — उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही अधिकारियों के जिम्मेवारी में भी लगातार बदलाव किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी और लिंक अधिकारियों की भी घोषणा कर दी गई है , जो मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी को शासकीय कार्यों और बैठकों में सहयोग करेंगे। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग दिवस अधिकारी और लिंक अधिकारियों को नामित किया गया है। जिसके अनुसार सोमवार को दिवस अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल और लिंक अधिकारी अनिल जोशी होंगे। इसी तरह से मंगलवार को दिवस अधिकारी अनिल जोशी और लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा , बुधवार को दिवस अधिकारी दिनेश यादव और लिंक अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल , गुरुवार को दिवस अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल और लिंक अधिकारी तो दिनेश यादव , शुक्रवार को दिवस अधिकारी प्रेम सिंह राणा और लिंक अधिकारी अनिल जोशी , शनिवार को दिवस अधिकारी अनिल जोशी और लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा , रविवार को दिवस अधिकारी दिनेश यादव और लिंक अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल होंगे जो मुख्यमंत्री सचिवालय में सीएम को शासकीय कार्यों और बैठकों में सहयोग करेंगे।

Ravi sharma

Learn More →