संस्कृति सचिव ने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियांँ इन दिनों स्थानीय साईंस काॅलेज मैदान में बड़े जोर शोर से चल रही है। संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज साईंस काॅलेज मैदान पहुंँचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर कलेक्टर डाॅ. एस.भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, संस्कृति विभाग के संचालक अनिल कुमार साहू सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित है। जिसमें दो दर्जन से भी अधिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों और अन्य देशों के लगभग 80 जनजातीय नृत्य दलों के 1200 कलाकार शामिल हो रहे हैं। इस महोत्सव में 27 से 29 दिसम्बर तक सुबह 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहाँ हाट-बाजार भी लगेगा जिसमें जनजातीय लोक शिल्प के उत्कृष्ट और कलात्मक उत्पाद विक्रय के लिये उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फूड जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लोग लुफ्त उठा सकेंगे।

Ravi sharma

Learn More →