शत्रुध्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा- भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं

नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी के बागी और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्री सिन्हा ने कहा कि मैं भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा क्यों छोड़ रहा हूं ये सबको पता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में आने का एलान पहले ही कर दिया था। उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम शत्रुघ्न सिन्हा का पार्टी में स्वागत करते हैं।Guru Diksha School Bihar
कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया था कि वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन में सीटों का जो बंटवारा हुआ है उसके तहत पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खातें में गई है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस उन्हें ही टिकट देगी। बिहार में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
टीम रिपोर्ट-

Ravi sharma

Learn More →