राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस की शुभकामनायें-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि योग का वर्णन हमारे वेद-उपनिषदों में मिलता है। यह हमारे प्राचीन जीवन पद्धति का अंग है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के अनेकों विधियां और आसन बताये हैं जिनसे कई बीमारियों का उपचार हो सकता है। आज आधुनिक जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या के कारण सभी आयु वर्ग के लोग रोगग्रस्त हो जा रहे हैं। हम नियमित रूप से योग को अपनाकर ऐसे रोगों से मुक्ति पा सकते हैं।योग से मन के भीतर नकारात्मक शक्तियों के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर, मन एवं आत्मा में संतुलन स्थापित होता है, जिससे मनुष्य एकनिष्ठ, एकाग्र एवं स्थिर होता है। राज्यपाल ने आम जनता से अपील की है कि आईये हम सब योग को अपने दिनचर्या का अंग बनायें और तनावमुक्त, स्वस्थ होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

Ravi sharma

Learn More →