राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी नही रहे-

फाइल फोटो

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली —  राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने 75 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर शाम अंतिम सांस ली। मदनलाल सैनी वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा और राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी। बताया जा रहा है कि मदन लाल सैनी की पिछले काफी दिनों से तबीयत खराब थी। यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराय गया था जहां आज देर शाम उऩका निधन हो गया।
पीएम मोदी ने भी मदनलाल सैनी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मदन लाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिये एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

मदन लाल सैनी को 30 जून 2018 को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। सैनी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता था। सैनी पिछड़ा वर्ग (माली) से आते थे।

Ravi sharma

Learn More →