योगी कैबिनेट में लखनऊ और नोएडा पुलिस कमिश्नर को मिली मंजूरी, लखनऊ-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ — लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरेट प्रणाली लागू किये जाने को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में यूपी कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। लखनऊ में सुजीत पांडेय की कमिश्नर पद पर तैनाती की गई है वहीं आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनाये गये हैं। गौरतलब है कि 15 राज्यों के 71 शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली पहले से लागू है। यूपी में सीएम योगी के सत्ता संभालने के बाद इस सिस्टम के लिये कवायद शुरू थी जो आज सफल हुई। इसके साथ ही छह अन्य प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। 
कैबिनेट की बैठक के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया को संबोधित किया। इससे पहले कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तथा श्रीकांत शर्मा मीडिया को कैबिनेट के फैसले की ब्रीफिंग करते थे। लखनऊ में एडीजी सुजीत पांडेय और गौतमबुद्धनगर में एडीजी आलोक सिंह पहले पुलिस कमिश्नर होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की दृष्टि से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार ने बेहतर पुलिसिंग के लिये बड़ा तथा बढिय़ा कदम उठाया है। लम्बे समय से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिये इसकी मांग की जा रही थी। उसको पूरा किया गया है। आज के समय में लखनऊ में करीब 40 लाख तथा गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में करीब 25 लाख के आसपास की आबादी है। लखनऊ में अभी तक कुल 40 थाना हैं। अब लखनऊ में पुलिस आयुक्त प्रणाली होगी। जिसमे एडीजी रैंक के अफसर पुलिस कमिश्नर होंगे। प्रदेश मे आयुक्त प्रणाली मेट्रोपॉलिटन सिटी में लागू होगी। इसके साथ ही दोनों जगह पर महिला एसपी रैंक की अधिकारी को अलग से नियुक्ति दी जायेगी। जिससे महिलाओ की सुरक्षा के लिये अलग से काम हो सके। उनके साथ एएसपी रहंक की अधिकारी भी रहेंगी। लखनऊ तथा गौतमबुद्धनगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिये एसपी तथा एएसपी रैंक के अधिकारी तैनात होंगे। जिससे यातायात की व्यवस्था मजबूत हो।

Ravi sharma

Learn More →