मोदी मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा,जाने मंत्रिमंडल में किसके पास क्या-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖➖
नई दिल्‍ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें नारायण राणे , सर्बानंद सोनोवाल , ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार सहित कुल 43 मंत्रियों ने पद औऱ गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के पश्चात प्रधानमंत्री ने इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर भी दिया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे जबकि अमित शाह गृह मंत्रालय के साथ सहकारिता मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे। मनसुख मंडाविया को स्‍वास्‍थ्‍य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय की कमान संभालेंगे जबकि शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान के पास होगा। इसके साथ ही रेल, आईटी और संचार मंत्रालय अश्विनी वैष्णव देखेंगे , उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय औऱ स्‍वच्‍छ भारत मिशन स्मृति ईरानी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास होगा। वहीं डेयरी और फिशरीज मंत्रालय पुरुषोत्तम रूपाला , खेल और युवा कल्याण मंत्रालय अनुराग ठाकुर , ग्रामीण विकास मंत्रालय गिरिराज सिंह, श्रम मंत्रालय भूपेंद्र यादव संभालेंगे।

सात मंत्रियों का हुआ प्रमोट
➖➖➖➖➖➖➖➖
नये कैबिनेट में सात मंत्रियों अनुराग ठाकुर , जीके रेड्डी , मनसुख मांडविया , किरण रिजिजू , आरके सिंह , हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला को प्रमोशन मिला है। वहीं कई मंत्रियों का कद घटा दिया गया है। जिनमें स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय ले लिया गया जबकि पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय और इसके अलावा नितिन गडकरी से एमएसएमई मंत्रालय ले लिया गया है।

मंत्रियों के विभाग पर एक नजर
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कैबिनेट मंत्री
➖➖➖➖
राज नाथ सिंह – रक्षामंत्री , अमित शाह – गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री , नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री , निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री , नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री , डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री , अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री , स्मृति जुबिन ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्री , पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री। धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा , कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री , प्रहलाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री , कोयला मंत्री और खान मंत्री। नारायण तातू राणे – सूक्ष्म – लघु और मध्यम उद्यम मंत्री , सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह , जहाजरानी -जलमार्ग और आयुष मंत्री , मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री , वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री , गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री , ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्री , रामचंद्र प्रसाद सिंह – इस्पात मंत्री , अश्विनी वैष्णव – रेल – संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री , पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री , गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री , किरण रिजिजू – कानून और न्याय मंत्री , राज कुमार सिंह – विद्युत और ऊर्जा मंत्री , हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम – प्राकृतिक गैस – आवास और शहरी मामलों के मंत्री ,मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य -परिवार कल्याण , रसायन एवं उर्वरक मंत्री , भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन – जलवायु परिवर्तन -श्रम और रोजगार मंत्री , महेंद्र नाथ पाण्डेय – भारी उद्योग मंत्री , पुरुषोत्तम रूपाला – मत्स्य पालन – पशुपालन और डेयरी मंत्री , जी. किशन रेड्डी – संस्कृति -पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री , अनुराग सिंह ठाकुर – सूचना और प्रसारण , युवा मामले और खेल मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
➖➖➖➖➖➖➖
राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री , डॉ. जितेंद्र सिंह – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) , पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री , परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री ; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

राज्यमंत्री
➖➖➖
श्रीपद येसो नाइक – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री , फग्गनसिंह कुलस्ते – इस्पात मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री , प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री , अश्विनी कुमार चौबे – उपभोक्ता मामले , खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री , अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री , जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्यमंत्री , कृष्ण पाल – विद्युत मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री , दानवे रावसाहेब दादाराव – रेल मंत्रालय , कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय में राज्यमंत्री , रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री , साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले , खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री , डॉ. संजीव कुमार बाल्यान – मत्स्य पालन , पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्यमंत्री , नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री , पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री , अनुप्रिया सिंह पटेल – वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री , एस. पी. सिंह बघेल – कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री , राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास – उद्यमिता मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री , शोभा करंदलाजे – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री , भानु प्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्यमंत्री , दर्शन विक्रम जरदोश – कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री , वी. मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री , मीनाक्षी लेखी – विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री , सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाये गये हैं।

Ravi sharma

Learn More →