मोतीलाल वोरा बने कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — राहुल गांधी के इस्तीफे के अधिकारिक घोषणा के बाद अब मोतीलाल वोरा कांग्रेस अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नयी नियुक्ति तक मोतीलाल वोरा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कामकाज देखेंगे। संविधान के मुताबिक पार्टी के सबसे वरीष्ठ सदस्य को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है इसी  वजह से मोतीलाल वोरा को पार्टी ने अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। गौरतलब है कि मोतीलाला वोरा अभी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव भी रहा है। वो दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी के सबसे पुराने और गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता में मोतीलाल वोरा की गिनती होती है। वहीं लंबे समय तक वो पार्टी के कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Ravi sharma

Learn More →