मुख्य सचिव ने किया करंजी और छापर भानपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- बस्तर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बस्तर — छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आर०पी० मंडल ने आज बस्तर जिले के करंजी और छापर भानपुरी स्थित धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया । मुख्य सचिव ने करंजी में बारदाने पर स्टम्पिंग (मार्का) ठीक नही होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों खरीदी केंद्रों में धान ख़रीदी की प्रक्रिया का अवलोकन किया और केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह और राज्य सहकारी विपणन संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी भी उनके साथ थे ।मुख्य सचिव मंडल ने धान खरीदी का काम राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में होने की बात कहते हुये बताया कि धान खरीदी बारदाने पर स्टेम्पिंग गलत ढंग से हो रहा है। खाद्य और राजस्व विभाग के अधिकारी उपार्जन केंद्रों में जाकर स्टेम्पिंग सही ढंग से करायें। उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो यह सुनिश्चित किया जाये।खाद्य सचिव डॉ० कमलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को अवगत कराया कि उपार्जन केंद्र में किसानों द्वारा रखे गये धान की ढेरी सही हो। गुणवत्तापूर्ण व शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर ही खरीदी की जाये , प्रति बोरा तौल 40 किलोग्राम हो । उन्होंने स्टैगिंग और ड्रेनेज सिस्टम भी सही ढंग से बनाने के निर्देश दिये। राज्य सहकारी विपणन संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी ने उपार्जन केन्द्र के लिये बारदाना आबंटन, भंडारण और बारदाने की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कमिश्नर  अमृत कुमार खलखो, कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  इंद्रजीत   चंद्रवाल भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि धान खरीदी के नये नियमों को लेकर प्रदेश भर के किसानों में नाराजगी और धरना प्रदर्शन की बात सामने आयी। कई खरीदी केन्द्रों में किसानों ने धान बेचने का ही बहिष्कार किया था। किसानों की नाराजगी और अव्यवस्थाओं के बीच सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को सभी जिलों में दौरा करने का निर्देश दिये थे।

Ravi sharma

Learn More →