मानवता के लिये आतंकवाद बड़ा खतरा — नरेन्द्र मोदी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जापान (ओसाका)– आतंकवाद आज मानवता के लिये सबसे बड़ा खतरा है। यह सिर्फ मासूमों की जान ही नहीं लेता, बल्कि यह आर्थिक विकास और सामाजिक शांति पर भी नकारात्‍मक प्रभाव डालता है। हमें आतंकवाद की मदद करने वाले सभी माध्‍यमों को रोकने की जरूरत है।
जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जपान (असोका) पहुँचे मोदी ने मोदी ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को मजबूत करने, संरक्षणवाद से लड़ने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आतंकवाद से लड़ने के लिये हमें एक साथ काम करने की जरूरत है।उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता,गिरावट और संसाधनों की कमी को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विकास को स्थायी और सर्व-समावेशी बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक जैसे डिजिटलाइजेशन और जलवायु परिवर्तन मौजूदा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक चुनौती है। विकास तभी सार्थक है जब यह असमानता को कम करे और सशक्तिकरण में योगदान करे। मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने जाने पर सिरिल रामाफोसा को और ब्राजील के राष्ट्रपति चुने जाने पर जायर बोल्सोनरो को भी बधाई दी।

Ravi sharma

Learn More →