भाजपा महिला और बेटे को मारी गोली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली के मामला रोहिणी कंझावाला इलाके में भाजपा महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दी गई है। दोनों को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुँचकर मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और इनके बेटे नेत्रपाल को इनके रिश्तेदार ने ही गोली मारी है। राजरानी के पैर में गोली लगी है जबकि बेटे नेत्रपाल के हाथ और पेट में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता के रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। डीसीपी रोहिणी एसडी मिश्रा ने बताया कि मां की हालत स्थिर है जबकि बेटे की हालत गंभीर है।

Ravi sharma

Learn More →