बिहार चुनाव के लिये भाजपा ने किया घोषणा पत्र जारी-पटना

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————-

पटना — बिहार विधानसभा चुनाव 2020) को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी घोषणा पत्र में 05 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प का वादा किया गया है। वहीं पार्टी ने सरकार आने पर पूरे बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन का मुफ्त टीकाकरण लगवाने का वादा किया है।

बिहार के संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा किये गये वादे निम्न हैं —
01- हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
02 – मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
03 – एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नये शिक्षकों की भर्ती करना।
04 – नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांँच साल में पांच लाख रोजगार।
05 – एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
06 – एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी , वर्ष 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
07- धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी एमएसपी की दरों पर।
08 – 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
09 – दो साल में 15 नये प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10.- दो साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना। 11– किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।

Ravi sharma

Learn More →