फेल हुई 65 पार , अब बनेगी गठबंधन सरकार, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रांची-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रांची — भारतीय जनता पार्टी की 65 पार की नारा धरी की धरी रह गयी और भाजपा के हाथ से आज झारखंड की सत्ता भी निकल गयी । यहांँ हुये विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को 46 सीटें मिली तो वहीं भाजपा के खाते में मात्र 25 सीटें आयी । आजसू के खाते में तीन और जेवीएम के खाते में तीन तथा अन्य के खाते में 04 सीटें गयी। झारखंड में मिली इस बंपर जीत के पटाखे दिल्ली के कांग्रेस भवन में भी फूटते नजर आये। सामने आये परिणामों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के चीफ हेमंत सोरेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की जनता का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। अब झारखंड में एक नये अध्याय की शुरूआत होगी। और इस जीत को उन्होंने महागठबंधन की जीत बताया। सोरेन ने कहा कि यह जीत मील की पत्थर साबित होगी और इस जीत से जनता की उम्मीदें पूरी होंगी।

प्रधानमंत्री ने हेमंत सोरेन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिये बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिये शुभकामनायें दीं।
मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी। मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिये झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

Ravi sharma

Learn More →