प्रिया मलिक ने कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक-हंगरी

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖
हंगरी ( बूडापेस्ट) – भारत की पहलवान महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी के बूडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के आखिरी दिन गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचते हुये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया है। इस चैंपियनशिप में उन्होंने महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले प्रिया ने वर्ष 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक , वर्ष 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक , वर्ष 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2020 में हुये राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। गौरतलब है कि प्रिया मलिक हरियाणा के जींद जिले की निवासी हैं।उन्होंने चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की छात्रा हैं। प्रिया के पिता जयभगवान निडानी इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं।

Ravi sharma

Learn More →