पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता कैलाश जोशी अस्पताल में भर्ती-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भोपाल — मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेश भर में शोक की लहर के साथ तीन दिन का शोक है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के एक और वयोवृद्ध कद्दावर नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (90 वर्षीय) की तबियत अचानक खराब हो गयी। आनन-फानन में उन्हें भोपाल के एक निजी नेशनल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है जहाँ आईसीयू में उनका ईलाज चल रहा है। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते परेशानी बढ़ गयी थी। वे दो साल से बीमार हैं। एक माह पहले भी उनकी हालत गंभीर थी।
गौरतलब है कैलाश जोशी भाजपा के कद्दावर नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1977 को मध्यप्रदेश के 09वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था । कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। तबियत खराब होने के कारण 2014 से उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा।

Ravi sharma

Learn More →