पंसस कि राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,कल्याण के लिए कल्याण बिगहा में पंंसस करेगी एक दिवसीय अनशन

पटना –पंच सरपंच संघ की एक महाबैठक आज बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार में संपन्न हुई।

बैठक कि अध्यक्षता पंसस प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं मंच संचालन प्रदेश संयोजक सह स्टेट प्रशिक्षक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया।

बैठक में लगभग 37 जिलों के पंच, सरपंच, उपसरपंच सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में पंसस कि संरक्षिका सह विधायिका नीतू कुमारी ने उपस्थित होकर संघ कि मांगों का समर्थन किया।

बैठक मे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ ग्राम कचहरी,पंच,सरपंच, उपसरपंच को संपन्न बनाने हेतु ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार के सभी विधायक,विधान परिषद सदस्य को अपना मांग पत्र विधानसभा, विधानपरिषद में आवाज उठाने हेतु सभी जिला, प्रखंड के संघ पदाधिकारी समर्पित करेंगे।

वही 27 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मभूमि जहां उनके माता-पिता एवं पत्नी के समाधि स्थल कल्याणबिगहा के पास सूबे के हजारों पंच परमेश्वर भूख हड़ताल करेंगे।

पंसस अध्यक्ष श्री निराला ने कहा कि इसके बाद भी सरकार अगर उदासीन रहती है तो 24 मार्च 2023 को सुबे के ग्राम कचहरी प्रतिनिधि एवं कर्मी 50,000 से अधिक की संख्या में बिहार विधानसभा का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार शासन प्रशासन की होगी।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री,मंत्री सत्ताधारी दल या प्रतिपक्ष सभी अभिलंब ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न बनाये या ग्राम कचहरी नामक संस्थान को बंद कर दें। हम सभी सामूहिक त्यागपत्र देने को भी तैयार हैं।


ग्राम कचहरी मे अभिलंब रिक्त सचिव, न्याय मित्र एवं प्रहरी, कंप्यूटर ऑपरेटर,आदेशपाल, चौकीदार की नियुक्ति बहाली कराई जाए। बैठक में मुख्य रूप से महेश राय , प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, राजीव कुमार राय दरभंगा, नवादा विजय तिवारी, नालंदा क्रांति प्रकाश,

खगरिया किरण देव यादव, पटना राम विनय यादव, अरवल मंटू सिंह, सारण अजय सिंह, बांका मुकेश कुमार सिंह, सहरसा विनोद कुमार यादव, विष्णु देव यादव, मधुबाला कुमारी ,पंसस प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष शशि कुमार,

संयोजक मनीष रंजन, संगठन प्रभारी मनोज कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर गीतांजलि देवी, रविंद्र कुमार सिंह, उमर अंसारी, सुबोध तिवारी, रजनीकांत, धर्मनाथ साह, रामजीवन पंडित,

भरत सिंह, रंजीत यादव भागलपुर सहित लगभग 150 पदाधिकारी प्रदेश के कोने-कोने से आए थे। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव नालंदा अमर राज ने किया।

Ravi sharma

Learn More →