पंजाब मे चुनावी हिंसा मे एक कि मौत,कई घायल-चंडीगढ़-

चंडीगढ़-लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान मे पंजाब में भी कई जगहो से हिंसा कि खबरे आ रही है। हिंसक घटनाओं में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए है। तलवंडीसाबो में कांग्रेस और शिअद समर्थको के बीच टकराव के बाद जम कर बवाल हुआ।शिअद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस के बठिंडा देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना ने यहां स्‍कूल के बाहर बने शिअद के पाेलिंग कैंप पर फायरिंग की।इस फायरिंग में एक व्‍यक्ति घायल हो गया।
शिअद कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में स्‍कूल के मेन गेट को जाम कर दिया है । इससे स्‍कूल के अंदर बनाए गए बूथ पर मतदान करीब डेढ़ घंटे तक रुका रहा। बाद में कांग्रेस के बठिंडा देहाती के प्रधान खुशबाज सिंह जटाना सहित 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वही खडूर साहिब लाेकसभा क्षेत्र के तरनतारन के गांव सरली में मतदान के दौरान झड़प में एक युवक की मौत हो गई है. मारा गया युवक कांग्रेस समर्थक बताया जाता है। वहीं सगरूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाेशियाारपुर में कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत हो गई। इसमें भी कुछ लोग घायल हो गए। फरीदकोट के गांव कांगड़ में शिअद कार्यकर्ताओं पर हमले हुआ। इस घटना में दो लोग घायल हाे गए। गांव कांगड़ में पूर्व मंत्री मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें मलूका बाल-बाल बच गए। उधर फिरोजपुर के गांव रमे वाला में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर हमला कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

टीम रिपोर्ट-

Ravi sharma

Learn More →