नीरज गुप्ता पर्यावरण एवं जलवायु के वैश्विक निदेशक नियुक्त-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————-

पश्चिम चँपारण — अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज गुप्ता को पर्यावरण और जलवायु मामलों के वैश्विक निदेशक के पद पर चयन किया गया है। नीरज गुप्ता को पर्यावरण के साथ साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये सम्पूर्ण भारत मे इनका ग्रीन इंडिया परिवार कार्य करती है। जिसमे समय समय पर पर्यावरणविदों को ग्रीन इंडिया परिवार भी सम्मानित करती है।अभी तक इन्हें 06 देश के द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है।इनके द्वारा पर्यावरण पर किये गये कार्य सहरानीय है। इनके जीवन का एक ही लक्ष्य है पृथ्वी पर पर्याप्त ऑक्सीजन का होना जिसके लिये इनकी संस्था ग्रीन इंडिया परिवार पूरे भारत मे अवेर्नेस कार्यक्रम चला रही है। जलवायु परिवर्तन के लिये अभी तक अनेको कार्यक्रम करते आ रही है इसी क्रम में इटली और बांग्लादेश की संस्था ने इन्हें विश्व शान्ति आइकॉन अवार्ड 2020 से भी सम्मानित किया है। इस पद और अवार्ड के लिए जिले में अपार खुशी है। नीरज गुप्ता का कहना है कि अगर विश्व मे शान्ति के लिये स्वच्छ और स्वस्थ होना बहुत जरुरी है , इसके लिये सबसे पहले हमें पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा , हर जगह पेड़ पौधे लगाने होंगे। अपने जीवन मे प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा , इसके लिये प्रत्येक मनुष्य को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार और गैर सरकारी संगठन को सशक्त नियम बनाकर लागू करना होगा , तब जाकर धरती पर ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में होंगी और प्रत्येक मनुष्य स्वस्थ होगा , जिससे चारो तरफ शांति होगी।

Ravi sharma

Learn More →