निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बने डॉ. मनमोहन सिंह

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली– तीन दशक तक संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बने हैं। विधानसभा के चुनाव और राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को मनमोहन सिंह के निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के आकस्मिक निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। डॉ. मनमोहन सिंह के स्थान पर महेश जोशी ने राज्यसभा में निर्वाचन का प्रमारण-पत्र लिया है। प्रधानमंत्री रहते हुये डॉ. मनमोहन सिंह आसाम से राज्यसभा सदस्य थे और 14 जून को उनका कार्यकाल पूरा हुआ था। वह 1991 से 2019 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

Ravi sharma

Learn More →