निर्वाचन आयोग के इस लिंक से जानिये अपने क्षेत्र का चुनाव परिणाम,हेल्पलाईन 1950 पर भी मिलेगी जानकारी-नईदिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम सबसे पहले सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। जहाँ से आपको चरणवार जानकारी मिल जायेगी। इसके माध्यम से देश की किसी भी लाेकसभा क्षेत्र की जानकारी ली जा सकती है। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए suvidha.eci.gov.in लिंक को ओपन करना होगा। इसके बाद देश के किसी भी क्षेत्र के संसदीय क्षेत्र का ताजा राउंडवार रिजल्ट देखने के लिये आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिन्हें सलेक्ट कर रिजल्ट देखा जा सकता है।

– मोबाइल पर कहीं से भी रिजल्ट देखने के लिये वोटर हेल्पलाईन एप भी तैयार किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
– यह वोटर टर्न आउट एक एप की तरह काम करेगा। इस पर देश, राज्य या फिर किसी भी संसदीय क्षेत्र को सिलेक्ट कर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
– रिटर्निग अधिकारी द्वारा चरणवार रिजल्ट की घोषणा के बाद इसे सुविधा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जायेगा।
– यहां से रिजल्ट वोटर हेल्प लाइन (1950) के साथ साझा किया जायेगा। वहीं मतगणना स्थल पर स्थित बोर्ड पर डिस्प्ले पर भी साझा कर दिया जायेगा।
– जनसामान्य 1950 पर कॉल करके रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Ravi sharma

Learn More →