निर्माणाधीन विश्व स्तरीय शिव प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे लोजपा(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान —

वैशाली– बिहार के आदर्श ग्राम पंचायत राज रामपुर रत्नाकर फतेहपुर फुलवरिया राजस्व ग्राम में स्थित ऐतिहासिक धरोहर सरसई सरोवर तट पर निर्माणाधीन विश्व चर्चित लॉर्ड शिवा जी महाराज महादेव का दर्शन,पूजा,अर्चना लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,विधायक राजू तिवारी,अवधेश कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने किया।वही आगत अतिथियों का स्वागत कमेटी ट्रस्ट द्वारा अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ,पुस्तक प्रदान एवं तिलक लगाकर कि गई।

चिराग पासवान ने सैकड़ों लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि यह स्थल वास्तविक रूप से मनमोहक हैं।मैं पहली बार आया हूं। अब अक्सर आया करूंगा। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता समर्थक तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। वही पूछे जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,पंसस अध्यक्ष जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य शिवभक्त आमोद कुमार निराला ने बताया कि आदिकाल से यह भूमि दर्शनीय,पूजनीय एवं अध्ययनिय था है और रहेगा।

इस स्थल पर स्वयं देवों के देव महादेव उगना रूप में,नारायण श्री राम,शेषनाग अवतार श्री लक्ष्मण,गुरु वशिष्ठ,भगवान परशुराम,बुद्ध,महावीर, शंकराचार्य,सहित सैकड़ों साधु,संत, ज्ञानी,राजा,महाराजा,वैज्ञानिक, शोधकर्ता,राजनेता,सभी जाति धर्मों के महामानव देश-विदेशो से अक्सर आते रहे है जिसका पुख्ता प्रमाण है। हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक यह स्थल और इसके इर्द-गिर्द बसे गांव यहां के लोग धार्मिक,सत्य,अहिंसाबादी, खुले ह्रदय के लोग होते हैं।

सरोवर तट के वृक्षों पर विपरीत दिशा में लटके लाखों की संख्या में मातृत्व का बोध कराने वाली पक्षी बड़े आकार का चमगादड़ों का स्थाई निवास है। मुगल काल,अंग्रेजी हुकूमत में भी इस स्थल का महत्व बरकरार था। ओनिवार वंशीय राजा शिव सिंह द्वारा इस सरोवर एवं रानीपोखर का उत्खनन जन,पशु, पक्षी हित में कराया गया था। यह सरोवर और इर्द-गिर्द का साज सज्जा प्राकृतिक अनमोल व अद्वितीय है। वर्तमान समय में अप्रवासी भारतीय फुलवरिया निवासी श्री नारायण शर्मा और उनके टीम परिवार सहित समाज, सहयोगीयों के उत्कृष्ट सोच का परिणाम यहां का विकास देखने को मिल रहा है।

वह समय दूर नहीं जब विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका में इस स्थल का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा और यहां के लोगों को सभी तरह की खुशियां स्वयं घर बैठे मिलेगी। उत्कृष्ट कार्य सहयोग एवं जाती पाटी धर्म से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच रखने वाले सभी महामानवों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। इस स्थल के लिए 20 वर्षों तक मैंने संघर्ष किया है। कहा जाता है कर्म का फल देर ही सही पर दुरुस्त मिलता है जो आज मुझे दिखने लगा है , भविष्य में यह स्थल स्वरोजगार, सम्मान और संस्कार प्रदायिनी स्थल के रूप में जाना जाएगा।

रामपुर रत्नाकर,बेरई,मीरपुर पताढ, बेलकुणडा सहित सराय,भगवानपुर, राजापाकर,महुआ,वैशाली बिहार के लोगों का नाम निश्चित रूप से गुंजायमान रहेगा।लॉर्ड शिवा जी निर्माण में श्री नारायण शर्मा,श्रीमती विजया लक्ष्मी,उद्योगपति विलियम रतन कुमार,विकास कुमार सिंह,रामनिरंजन सिंह, रवि रंजन शर्मा, चंदन कुमार,ई.मनीष कुमार,अभिजीत शर्मा,रामबाबू राय,सुनील कुमार सिंह, मन्ना राम आदि सैकड़ों लोगों ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग है।

Ravi sharma

Learn More →