नियमोंउल्लंघन के कारण नारी शक्ति से कई पदाधिकारी हुये निष्कासित,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-पटना

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

पटना — रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन द्वारा आज कई महिला पदाधिकारियों को संगठन के नियमों का उल्लंघन करने के कारण निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में वी प्रकाश हिन्दू सूचना विभाग एवं अध्यक्ष रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन ने बताया कि संगठन द्वारा इसी वर्ष मौखिक रूप से 26 नवंबर निशा हिन्दू को महासचिव जिला आगरा प्रखंड एवं पूजा हिन्दू को उपाध्यक्ष जिला आगरा प्रखंड , रेशमा हिन्दू को 12 जुलाई को सचिव आगरा प्रखंड , योगिता हिन्दू को 02 सितंबर आगरा मीडिया प्रभारी , मंजू हिन्दू को 04 जून को गाजियाबाद अध्यक्ष , प्रियंका हिन्दू को 02 जून को ईस्ट पालघर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

लेकिन रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन ने उक्त सभी महिला पदाधिकारियों द्वारा संगठन के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सबको निष्कासित कर दिया गया है। आज के बाद इन सभी बहनों का रुद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन से किसी प्रकार का कोई संबंध नही रहेगा। संगठन का परिचय देकर इनके द्वारा कोई भी कार्य किये जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि जो कोई भी पदाधिकारी संगठन के नियमों का उल्लंघन करेगा उसे इसी तरह पद से निष्कासित कर दिया जायेगा।

Ravi sharma

Learn More →