देश में अब होंगे 09 केन्द्र शासित प्रदेश,जाने पूरी रिपोर्ट-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — केंद्र सरकार द्वारा सभी अटकलों पर विराम लगाते हुये आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश की सूची में शामिल कर लिया गया है।

क्या होते हैं केंद्र शासित प्रदेश ??

केन्द्र शासित प्रदेश भारत के संघीय प्रशासनिक ढांचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है।भारत में केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के महत्वपूर्ण कारण ये हैं कि छोटे आकार का क्षेत्र और कम जनसंख्या वाला क्षेत्र, अलग संस्कृति, प्रशासनिक महत्व आदि तत्वों की सुरक्षा करना आदि। अब नई सूची के मुताबिक देश में 07 नहीं बल्कि 09 केंद्र शासित प्रदेश हैं। जो निम्न हैं-
01.अंडमान और निकोबार द्वीप,
02.दिल्ली
03.पुदुचेरी
04.दमन और दीव
05.दादर और नागर हवेली
06.लक्षद्वीप
07.चंडीगढ़
08.जम्मू कश्मीर
09.लद्दाख

Ravi sharma

Learn More →