दिशा कि शाखा में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ संपन्न — हाजीपुर

हाजीपुर — आज वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर “डिवाईन इंडिया सायंस एण्ड स्प्रिचुअल हैप्पीनेश एसोसिएशन-दिशा ” के महाराणा प्रताप काॅलोनी स्थित कार्यालय में भी ऑनलाइन और ऑफ लाईन के माध्यम से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्ति कुञ्ज,हरिद्वार के द्वारा पुरे विश्व में एक ही साथ एक ही समय में अपने अपने स्थानों पर “गृहे गृहे गायत्री यज्ञ” आचार्य राजेश तिवारी के द्वारा कराया गया।
जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
पूरे विश्व में “शान्ति सुरक्षा एवं समृद्धि” के लिए एक साथ एक ही समय पर लाखों लोगों ने यज्ञ किया। इसमें गायत्री परिवार के अलावे बहुत सारे संस्थाओं,आश्रमों ने भी भाग लिया।
सर्वप्रथम भगवान बुद्ध के साथ-साथ समस्त देवी-देवताओं,गुरुओं एवं पितरों का पूजन कार्य हुआ फिर गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र,सूर्य मंत्र इत्यादि से हिमालय से प्राप्त वनौषधि युक्त जङी-बुटिंयों यज्ञाग्नी में आहुति प्रदान की गयी।
यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार पुरे देश दुनिया में प्रात: नौ बजे से मध्याह्न बारह बजे तक हुआ। फिर सबने अपने अपने यहाँ प्रसाद का पान किया।
कार्यक्रम का दुसरा शेसन जो संध्या तीन बजे से प्रारम्भ हुआ, यह “ध्यान” प्रधान रहा।
इसमें वर्ल्ड प्राणिक हीलिंग फाउन्डेशन,बैंगलोर के माध्यम से भूटान,फिलिपिन्स,इरान,
कनाडा,नेपाल,भारत,डेनमार्क,कुवैत इत्यादि सहित लगभग एक सौ बीस देशों में एक ही समय अलग-अलग स्थानों पर “ग्रेंड मास्टर चोआ कोक सूई” द्वारा प्रदत्त ” जूङवें हृदयों पर ध्यान” किया गया।जिसकी शिक्षा “प्राणिक हीलिंग” की शिक्षाओं में प्रदान कि जाती है। इसका वर्णन हमारे अथर्ववेद में भी किया गया है।
इस ध्यान के क्रम में “दिव्य जल,महाप्रसाद,औषधियों, यंत्रों इत्यादि को भी सिद्ध किया गया यानी उसे चार्ज किया गया। जिसके प्रयोग से लोग आनन्द,आरोग्य एवं ऐश्वर्य को प्राप्त करते रहेंगे।
इस दुसरे शेसन के ध्यान कार्यक्रम में सोलह वर्ष के उपर के लोगों को हि बुलाया गया था।ध्यान के कार्यक्रम में सनातन धर्म के अलावे दुसरे धर्मों के लोगों ने भी बढ-चढ कर भाग लिया।
स्थानीय स्तर पर दिशा सदस्यों, गायत्री परिवार के साधक-साधिकाओं के अलावे शिशिर कुमार बाबा, संजय कुमार, पंकज कुमार, प्रबोध तिवारी, उमेश तिवारी, पप्पू कुमार, अर्चना देवी, श्रीमती शिला चौधरी, शक्ति सौम्या, सविता तिवारी, पर्णव तिवारी, पुष्पाञ्जली प्रज्ञा, महेश्वर सिन्हा, श्रीमती राधा सिन्हा, आकाश जायसवाल, अमित कुमार, हरिहरक्षेत्र के सोनपुर सबलपुर से शास्त्री रमेश तिवारी, फूल बाबा, श्याम नारायण पासवान, श्रीमती सावित्री देवी, दिल्ली से राजकुमार शर्मा और गुड्डू तिवारी इत्यादि लोगों का रहा।

Ravi sharma

Learn More →