दिल्ली से फरार प्रेमी युगल पटना से गिरफ्तार, दोनों पुर्व से है शादीशुदा

पटना-पटना सिटी की आलमगंज थाना पुलिस ने महात्मा गांधी सेतु के पास से दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र से फरार एक प्रेमी युगल को बरामद किया है।पुलिस ने पूरे मामले से दिल्ली की रोहिणी पुलिस और प्रेमी जोड़ों के परिजनों को अवगत करा दिया है। सूचना मिलने के बाद रोहिणी पुलिस और प्रेमी जोड़े के परिजन पटना के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों प्रेमी जोड़े बिहार के ही रहने वाले बताए जाते हैं। युवती जहां सुपौल की रहने वाली बताई जाती है, वही युवक समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जाता है। बताया जाता है कि शादीशुदा और एक बच्चे की मां युवती अपने पति नवीन ठाकुर के साथ रोहिणी थाना क्षेत्र में रहती थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिए रमन कुमार नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई,  जो बाद में प्यार में तब्दील हो गया। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खायी। दोनों प्रेमी जोड़ों ने बीते अक्टूबर माह में दिल्ली के ही एक मंदिर में शादी भी कर ली। इस दौरान दोनों आपस में मिलते जुलते रहे। बीते 28 फरवरी को दोनों प्रेमी युगल दिल्ली से फरार हो गए। युवती के फरार होने पर युवती के पति नवीन ठाकुर ने इस संबंध में स्थानीय रोहिणी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। गिरफ्तार युवक भी शादीशुदा और दो बच्चों का बाप बताया जाता है। हालांकि पुलिस के समक्ष दोनों प्रेमी जोड़े ने साथ रहने की बात दोहराई है, दोनों प्रेमी जोड़े बालिक बताए जाते हैं। पूरे मामले पर पूछे जाने पर प्रेमी युगलों ने जहां कैमरे के सामने कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया, वहीं आलमगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर प्रेमी जोड़ों को उन्हें सौंप दिए जाने की बात दोहराई है।
देखें वीडियो…

रिपोर्ट-अरुण कुमार

Ravi sharma

Learn More →