दिल्ली महिला आयोग द्वारा किया गया नारी शक्तियों का सम्मान

नई दिल्ली — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग ने अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली नारी शक्ति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें बीएसएफ महिला बाइकर, सेना की पहली महिला स्टंट राइडर,आईएनएसवी तारिणी की महिला क्रू,पहली किन्नर जज,महिला ई-रिक्शा चालक,दुनिया का चक्कर लगाने वाले क्रू का नेतृत्व करने वाली महिला समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने बीते 13 दिनों से चल रही महिला सुरक्षा पदयात्रा के समापन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। सेंट्रल पॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्य सचिव विजय देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं।
इस अवसर पर पहली किन्नर जज जोयिता मोंडल , भारतीय सेना की महिला ऑफिसर कैप्टन शिखा सुरभि,पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाने वाली महिला क्रू वोट का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी,54 वर्षीया महिला ई- रिक्शा चालिका पूनम,बोन डिसऑर्डर के कारण माता- पिता द्वारा त्यागी गयी आईआरएस अफसर उस्समुल खेर,चौदह सौ से अधिक अनाथ बच्चों की मां सिंधुताई सहित अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया ।
रिपोर्ट-अरविन्द तिवारी

Ravi sharma

Learn More →