झारखंड में सोरेन 29 को लेंगे मुख्यमंत्री का शपथ, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रांँची-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रांँची — हेमंत सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में 29 दिसंबर को राजधानी रांँची के मोरहाबाद मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्‍यमंत्री पद पर शपथ लेने के दाैरान समारोह के गवाह सभी गैर बीजेपी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और यूपीए के बड़े नेता बनेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री के अलावा और भी कई मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के नेताओं के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर 50 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। महागठबंधन के 47 विधायक के अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के तीन विधायक भी सरकार में शामिल होंगे।
राज्यपाल से हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, छत्तीसगढ़ के मंत्री एवं आब्जर्वर टीएस सिंहदेव , राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

Ravi sharma

Learn More →