झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री बनें हेमंत सोरेन,तीन मंत्रियों ने भी ली शपथ-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राँची — झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी है। हेमंत सोरेन के अलावा लोहरदगा से कांंग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव , चतरा से आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता , और शपथपाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने भी हेमंत सरकार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली है। गौरतलब है कि आलमगीर आलम झारखंड के स्पीकर भी रह चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सोरेन अब मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात वीर शाहिद सिद्धो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात राजभवन में कार्यक्रम के उपरांत प्रोजेक्ट भवन जाने के क्रम में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। और आज शाम वे अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक करेंगे। झारखंड के 19 साल के इतिहास में सोरन परिवार पांँचवी बार सत्ता में आया है। शिबू सोरेन तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि उनके बेटे युवा आदिवासी नेता हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री की कमान सम्हाले। इससे पहले वे वर्ष 2013 में भी मुख्यमंत्री बने थे।
इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद रहें। एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रांची नहीं पहुंँचे। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण को विपक्षी एकजुटता का बड़ा केन्द्र बनाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस और झामुमो को उस समय बड़ा झटका लगा जब बसपा सुप्रीमो मायावती के भी रांची नही पहुँचने की जानकारी मिली।

Ravi sharma

Learn More →