छत्तीसगढ़ के सात आईएएस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ के सात आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें सीएम सचिवालय में पदस्थ टामन सिंह , शम्मी आबिदी, मो. कैसर हक, के०सी० देवसेनापति, हिमशिखर गुप्ता, जनक पाठक, यशवंत कुमार शामिल है। टामन सिंह संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाये गये हैं। अधिकारियों को प्रवर श्रेणी के वेतनमान के संवर्गीय पद समकक्ष पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है ।

Ravi sharma

Learn More →