चंद्रमिशन झटके से प्रधानमंत्री और इसरो प्रमुख हुये भावुक-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बैंगलोर — मिशन चंद्रयान-2 की असफलता ने इसरो चीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को भावुक कर दिया। इसरो कंट्रोल रूम में वैज्ञानिकों को दिये संबोधन के बाद पीएम बाहर निकले और भावुक इसरो चीफ के. सिवन फफक-फफककर रो पड़े। पीएम मोदी ने इसरो चीफ को गले लगाकर हिम्मत दी।प्रधानमंत्री मोदी को उनकी गाड़ी तक छोड़ने पहुंचे इसरो चीफ खुद को संभाल नहीं पाए। वह फफककर रोने लगे और पीएम ने गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। पीएम गाड़ी में बैठे और के. सिवन ने हाथ हिलाकर उन्हें अलविदा कहा। हालांकि इस बीच सिवन की डबडबाई आंखें और चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी। खुद पीएम भी इस मौके पर भावुक नजर आये और भावनाओं से जूझने का द्वंद पीएम के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों की हिम्मत बढ़ाते हुये कहा, ‘अंतिम परिणाम भले ही हमारे अनुकूल न हो लेकिन आपकी मेहनत, सामर्थ्य और सिद्धि पर पूरे देश को गर्व है।’ पीएम ने यह भी कहा कि मैं आपको उपदेश देने नहीं आया हूँ। सुबह-सुबह आपके दर्शन आपसे प्रेरणा पाने के लिये किये हैं। आप अपने आप में प्रेरणा का समंदर हैं। चंद्रयान की यात्रा शानदार और जानदार रही। इसरो भी कभी ना हार मानने वाली संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है

Ravi sharma

Learn More →