कल शुरू होगी भाजपा की सदस्यता बैठक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर —  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत कल 03 जुलाई से पांचों संभाग मुख्यालयों में शुरू होगी। कल आयोजित बैठक में बिलासपुर संभाग में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बस्तर संभाग में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, सुश्री लता उसेंडी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, सदस्यता सह-प्रभारी पूर्व महापौर किरण देव, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री निवासराव मद्दी सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सरगुजा संभाग में नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। रायपुर संभाग में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, नंदे साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। दुर्ग संभाग में राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता प्रदेश प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय, सांसद विजय बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पांचों संभाग के प्रमुख पदाधिकारी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी शामिल होंगे।

Ravi sharma

Learn More →