आज होगा भारत और श्रीलंका का मुकाबला

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

इंग्लैंड– क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज दो मैच होंगे। टूर्नामेंट का 44 वाँ मुकाबला लीड्स में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा। वहीं 45वां मुकाबला मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, श्रीलंका छठे और दक्षिण अफ्रीका की टीम आठवें स्थान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं। वहीं श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अंतिम-4 के रेस से बाहर हो चुके हैं। भारत और श्रीलंका की टीमें 09वीं बार वर्ल्ड कप के इतिहास में आमने-सामने होंगी। एक ओर जहाँ श्रीलंका 04 मैच जीतने में सफल रहा वहीं दूसरी ओर भारत को 03 मुकाबलों में ही सफलता मिली और एक मैच में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया को पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ 2007 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

मौसम और पिच रिपोर्ट

लीड्स में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। यहां रन चेज करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। दूसरी इनिंग में पिच धीमी होने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों देशों की टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उदाना, जेफ्री वांडर्से।

Ravi sharma

Learn More →