अरोज आफताब बनीं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖
लॉस वेगास (अमेरिका) – म्यूजिक इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाने वाला संगीत जगत के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार 64 वें एनूअल ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस वेगास स्थित एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में हुआ।इस अवॉर्ड समारोह में लेडी गागा से लेकर भारत के महान संगीतकार एआर रहमान सहित म्यूजिक इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। इस अवार्ड्स की विनर लिस्ट भी सामने आ चुकी है। अरोज आफताब ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। उन्होंने मोहब्बत के लिये बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इसके साथ ही वह बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिये भी नामिनेटेड थीं। बताते चलें अरोज आफताब के अलावा कई कलाकार हैं , जिन्होंने ये अवार्ड अपने नाम किया। इसके अलावा यहां रेड कार्पेट पर कई सितारों का जलवा भी देखने को मिला। इस ग्रैमी अवार्ड्स में दुनियां भर के दिग्गज संगीतकार , गायक , कंपोजर समेत म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड्स म्यूजिक इंडस्ट्री के लिये बड़ा अवार्ड होता है। हर सिंगर , कंपोजर , लिरिस्ट का इस अवार्ड को जीतने का सपना रहता है। पहले ये अवार्ड सेरेमनी 31 जनवरी को आयोजित की जाने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते समारोह को टाल दिया गया था।
गौरतलब है कि अरोज आफताब पाकिस्तान की मूल कलाकार हैं। वे एक ब्रुकलिन-आधारित पाकिस्तानी गायक, संगीतकार और निर्माता हैं। उनका संगीत गजलों से निकला है और इसमें जैज और रेगे जैसी कई शैलियों का प्रभाव है। अरोज का जन्म 11 मार्च 1985 सऊदी अरब में प्रवासी पाकिस्तानी माता-पिता के घर हुआ था। अरोज आफताब जब 10 साल की थी तो वे अपने मूल शहर पाकिस्तान लाहौर लौट आये थे।
जैसे-जैसे अरोज बड़ी हो रही थीं, उनका संगीत में रूची बढ़ता जा रहा था। उन्होंने ऑटोडिडैक्ट में गिटार बजाना सीखा और धीरे-धीरे बिली हॉलिडे , हरिप्रसाद चौरसिया , मारिया केरी, बेगम अख्तर को सुनते हुये अपनी गायन शैली हासिल की।आफताब 19 वर्ष की आयु में साल 2005 में अमेरिका गई थी और उन्होंने बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक में संगीत की पढ़ाई कर म्यूजिक प्रोडक्शन , इंजीनियरिंग और जैज कंपोजिशन में डिग्री हासिल की। उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एलबम ‘बर्ड अंडर वॉटर’ वर्ष 2014 में रिलीज किया था। उनके द्वारा गाया हुआ गाना ‘मोहब्बत’ ने पूरे अमेरिका में धूम मचा दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपनी प्लेलिस्ट में अरोज आफताब के गाने को शामिल किया है। वर्ष 2017 में आफताब ने डॉक्यूमेंट्री आर्म्ड विद फेथ में एक संपादक के रूप में काम किया। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 एमी अवार्ड्स में न्यूज एंड डॉक्यूमेंट्री अवार्ड जीता था। आफताब का दूसरा एल्बम ”सायरन आइसलैंड’, 12 जून 2018 को न्यू एम्स्टर्डम रिकॉर्ड्स के माध्यम से जारी किया गया था। एनपीआर ने एल्बम को 2018 के पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक और नृत्य संगीत सूची में शामिल किया।जुलाई 2018 के मध्य में, बर्ड अंडर वॉटर से लिए गए गीत ‘लोरी’ को एनपीआर की ’21वीं सदी की महिलाओं द्वारा 200 महानतम गीतों’ की सूची में 150वें स्थान पर रखा गया था। वर्ष 2020 में आफताब ने रेजिडेंट के लैटिन ग्रैमी पुरस्कार विजेता एकल ‘एंटिस क्यू एल मुंडो से एकबे’ पर अन्य गायकों के बीच गाया। आफताब का तीसरा स्टूडियो एल्बम ”वल्चर प्रिंस” 23 अप्रैल 2021 को जारी किया गया। बराक ओबामा ने इस एल्बम के गीत ‘मोहब्बत’ को 2021 के लिये अपनी समर म्यूजिक प्लेलिस्ट इसको जगह दी। इसके अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई हस्तियों को सम्मानित किया गया जिनमें ‘लीव द डोर ओपन’ को मिला ‘बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का अवार्ड , बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस ‘फू फाइटर्स’ को दिया गया। वहीं बेस्ट कंट्री एल्बम- स्टार्टिंग ओवर , बेस्ट प्रोग्रेसिव एल्बम- लकी डे , बेस्ट रैप सॉन्ग- केन्ये वेस्ट , बेस्ट कोरल परफॉर्मेंस – गुस्तावो डुडामेल , ग्रैंटा गेशॉन , ल्यूक मैकंडारफर को , बेस्ट क्लासिकल कंटेम्पररी कम्पोजिशन- कैरोलीन शॉ को , बेस्ट म्यूजिक एडुकेटर- स्टीफन कॉक्स को मिला , जबकि प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर का अवार्ड जैक एंटोनोफ ने अपने नाम किया। इसी कड़ी में बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- ओलिविया रोड्रिगो को , बेस्ट डांस/इलेक्ट्रनिक रिकॉर्डिंग- रूफुज डू सोल को , ट्रेडिशनल पॉप एल्बम- लव फॉर सेल को , बेस्ट पॉप सिंगर एल्बम- लव फॉर सेल को , बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम- फालू को , बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया रोड्रिगो को , सॉन्ग ऑफ द ईयर- लीव द डोर ओपन को , बेस्ट रॉक एल्बम एंड बेस्ट रॉक सॉन्ग का खिताब – फू फाइटर्स को मिला।

Ravi sharma

Learn More →