अब केन्द्र सरकार भी लेगी सबकी राष्ट्रीय सुरक्षा वापस,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा घटाने के बाद अब केंद्र सरकार भी डॉ० रमन सिंह की NSG सिक्युरिटी वापस ले सकती है। गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस लेने के बाद अब सरकार ने सभी वीआईपी लोगों की सुरक्षा से NSG कवर हटाने का बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विशिष्ट लोगों को सुरक्षा देने के काम से अब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का इस्तेमाल नही किया जायेगा। अब 450 कमाँडो मुक्त हो जायेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सुरक्षा मेँ राज्य सरकार ने 04 दिसंबर को कटौती की थी। पहले उन्हें Z+ सुरक्षा मिली थी लेकिन सुरक्षा में कटौती करते हुये उन्हें सिर्फ Z सुरक्षा ही दी गयी। पूर्व सीएम के परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में भी कटौती करते हुये पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, रमन सिंह की बहू ऐश्वर्या सिंह, बेटी अस्मिता गुप्ता और पत्नी वीणा सिंह की सुरक्षा में कटौती की गयी थी।

रमन सिंह सहित 13 VIP को NSG सिक्युरिटी 

सिक्ख दंगों से बाद इस बटालियन का गठन किया गया था। NSG अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षा का ऐसा दस्ता है जो टारगेट में रहने वाले VIP को सुरक्षा देता है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावे देश में 13 ऐसे VIP हैं, जिन्हें ये सुरक्षा मिली है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, मुलायम सिंह यादव, चंद्रबाबू नायडू, प्रकाश सिंह बादल, फारूक अब्दुल्ला, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शामिल हैं।

Ravi sharma

Learn More →