![](http://www.newsbihar24x7.com/wp-content/uploads/2019/07/IMG-20190713-WA0009.jpg)
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली– स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज सांसदों द्वारा भी सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हुये। इस मौके पर संसद परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मथुरा साँसद ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और अनुराग ठाकुर ने संसद परिसर में झाड़ू लगाया। स्वच्छता अभियान भारत सरकार द्वारा लागु किया हुआ राष्ट्रीय स्तर का अभियान है।