हाजीपुर — सनातन ब्राह्मण संघ(एसबीएस), हरिहरक्षेत्र की ओर से बङी दुर्गा मंदिर, कौनहारा हरिपुर (हाजीपुर) में मासिक संगोष्ठी की गयी। जिसमें मुख्य रुप से स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के प्रेरणाप्रद अवसर पर संघ का मिलन समारोह एवं बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा भोज पर चर्चा हुई।इस अवसर पर सर्व प्रथम वैदिक मंत्रों से आचार्य पं. राधेश्याम द्विवेदी ने संगोष्ठी को प्रारम्भ किया। ब्राह्मण समाज के देवलोकवासी चंद्रशेखर मिश्र के पुत्र पं. प्रेमशंकर मिश्र के दिवंगत होने पर इनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना कि गयी।फिर संघ के अध्यक्ष डाॅ. आचार्य सिद्धिनाथ पाण्डेय ने कहा की बार बार अच्छे लोगों को आपस मिलते रहने से ज्ञान की बढोत्तरी होती रहती है।संघ के उपाध्यक्ष आचार्य पं० मृत्युञ्जय द्विवेदी ने कहा की हमें संत-महापुरुषों की जयन्ती अवश्य मनानी चाहिए।पं० दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा की इस संघ का उद्देश्य हि है, समाज को सही दिशा देना, मार्गदर्शन करना।समस्त ब्राह्मण देवताओं ने विभिन्न वैदिक प्रमाणों के आधार पर इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को हि मनायी जाएगी यह कहा ।दिशा के संस्थापक सचिव आचार्य पं. राजेश तिवारी ने कहा की व्रत की प्रधानता के कारण दिवस की प्रधानता गौण हो जाती है। इसलिए मंगलवार होने के बावजूद भी खिचङी या तिल से परहेज करने की कोई जरुरत नहीं है।स्वामी विवेकानन्द जयन्ती एवं समस्त ब्राह्मण मिलन समारोह 12 जनवरी 2025 को बङी दुर्गा मंदिर, कौनहारा में दिन के दो बजे होगी। जिसमें समस्त विप्र बंधुओं से आने का सादर आग्रह किया गया।आज के आयोजन मुख्य रुप से पं० संजित कुमार पाणडेय(मुन्ना), पिन्टु तिवारी, मनिष तिवारी, चंदन कुमार झा, उमेश तिवारी, दिनानाथ, इत्यादि समस्त एसबीएस सदस्यों का रहा।
सनातन ब्राह्मण संघ कि मासिक गोष्ठी आयोजित — हाजीपुर
