मां भगवती के प्राण-प्रतिष्ठा एवं अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलशयात्रा

सारण — माता भगवती के प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड अष्टयाम को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा आचार्य सुनिल कुमार तिवारी, सुधीर कुमार तिवारी एवं धिरज तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भटगाई मां भगवती स्थान से होते हुए पचौड़र बाजार स्थित पोखरा से जल लेकर पुनः माता के स्थान पर पहुंचा।

ततपश्चात मां भगवती की विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। ज्ञात हो की यह आज से त्रिदिवसीय श्री भगवती प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ प्रारंभ हुआ है जिसमें दिनांक 16 अप्रैल को अखंड अष्टयाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ किया जाएगा और 17 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति तत्पश्चात राम विवाह एवं संध्या काल में महाप्रसाद वितरण होगा।

यह देवी स्थान बहुत प्राचीन एवं वर्षों से स्थित है जिसे सभी ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग से दिव्य देवी स्थान का पुनः निर्माण हुआ है। मुख्य यज्ञकर्ता/ यजीमान मुन्ना सिंह (सपत्नीक) हैं। इस प्राचीन देवी स्थान का जीर्णोद्धार एवं निर्माण में सभी ग्रामीणों का बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग है।

मौके पर आचार्य सुनिल कुमार तिवारी, सुघिर तिवारी ,घीरज तिवारी, अभीषेक बाबा,मुख्य यज्ञकर्ता मुन्ना सिह, हरकिशोर सिंह, कमलेश राम ,विकास सिंह, राजा सिह,मंटु साह, गुडु चौवे, बृजबिहारी सिंह ,अरुण सिंह, सुभाष सिंह, घुपनारायण राय, धनंजय सिंह ,दिलीप सिह, रवि मिश्रा ,टनटन सिह,दिपु कुमार, ,संजीत साह, राजेंद्र साह, विश्वनाथ राम,

सुरेंद्र सिंह ,सुरेश ठाकुर, ब्रजकिशोर सिह, खेशारी राम,सुदर्शन सिह,रंजय सिह,बिकाश राय, जीवन सिह,अभिषेक सिह, चंदन कुमार ,संजय तिवारी,घनंजय पाठक, चुमन सिह, लालसाहेव सिह,राजकुमार महतो ,मिथिलेश साह,साजन तिवारी,रामनारायण राय,सरल ठाकुर,अनाम कुमार देवेंद्र सिह,सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Ravi sharma

Learn More →